विदिशा: सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद दूसरे ने भी तोड़ा दम, TI ने की पुष्टि
एक दिन पहले हाईवे बाईपास पर एक ट्रक से बाइक की टक्कर हुई थी बाइक पर एक महिला सहित दो युवक सवार थे बाइक सवार 20 वर्षीय देव तामेश्वरी की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां नीलम और चचेरा भाई रोहन गंभीर रूप से घायल थे। जिन्हें भोपाल रेफर किया गया था। भोपाल में इलाज के दौरान बुधवार को रोहन की भी मौत हो गई। बुधवार शाम 7 बजे सिविल लाइन थाना टीआई ने की पुष्टि।