नवाबगंज: बाराबंकी में इमामबाड़ा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी और अलम बरामद
बाराबंकी के जैदपुर थाना पुलिस ने बुधवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इमामबाड़ा चोरी मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अजहर अब्बास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के तीन सफेद धातु के अलम और 1 लाख 97 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।