धौलपुर: राहगीरों को रास्ता भटका रहे दिशा सूचक साइन बोर्ड, निजी प्रचार का बने माध्यम, जिम्मेदारों का नहीं ध्यान
शहर के गुलाब बाग चौराहे सहित कई प्रमुख स्थानों पर लगे साइन बोर्डों पर कचहरी, परिषद, स्टेशन रोड, बस स्टैंड और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के नाम बड़े अक्षरों में अंकित किए गए थे। ताकि आमजन और बाहर से आने वाले यात्रियों को आसानी से रास्ता मिल सके। लेकिन इन बोर्डों पर निजी संस्थानों, दुकानों और अन्य प्रचार सामग्री के बड़े-बड़े बैनर लगा दिए जाने से मूल जानकारी पूरी