नावकोठी: नावकोठी प्रखंड में पीएम आवास योजना में नाम जोड़ने हेतु अभियान जारी, 31 मार्च तक चलेगा अभियान
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पीएम आवास योजना में लाभुकों का नाम जोड़ने के लिए कर्मियों ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। इस अवसर पर सभी नौ पंचायतों में आवास सहायक के द्वारा आवास से वंचित लोगों के नाम जोड़े। अभी तक 5 हजार लाभुकों का नाम जोड़ा जा सका है।