औरैया: दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पीड़िता द्वारा दिव्यापुर थाने में दी गई तहरीर के आधार पर दिबियापुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।