औरैया: कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर ओवर ब्रिज पर लोडर एवं पिकअप की हुई आमने-सामने टक्कर, सामान से भरा लोडर पलटा
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दयालपुर चौराहे ओवर ब्रिज पर लोडर एवं पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे लोडर पलट गया और उसमें लदा सामान सड़क पर फैल गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं जानकारी दे दें कि पिकअप इटावा की ओर से अपनी साइड से आ रही थी कि तभी गलत दिशा से लोडर ओवर ब्रिज पर चढ़ गया कि इस दौरान दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गई।