औरैया: कोतवाली क्षेत्र के देवकली चौकी के समीप स्थित श्री रामजानकी मंदिर की भूमि पर बिना अनुमति के जेसीबी चलाने का लगाया आरोप
शहर के कांशीराम कालोनी निवासी श्रीमती सावित्री देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री रामजानकी मंदिर में लगी हुई सारी भूमि पर उनका अधिकार है। यह जमीन उनकी सास बिटोल कुंअर के नाम थी जो उनकी मृत्यु के बाद उनके पति रामप्रकाश तिवारी के नाम पर आ गई। मंदिर पर वह पुजारी थे। उनकी मृत्यु के उपरांत उस भूमि पर उनका अधिकार हो गया। तब से लेकर वह मंदिर पर काबिज हैं