औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी युवक के ऊपर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, हुआ गंभीर घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी अजीज पुत्र चांद खां मजदूरी करने के लिए मंडी समिति की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सत्ती तालाब के समीप पहुंचा कि तभी उसके ऊपर कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों द्वारा उसे कुत्तों के झुंड से बचाया गया और औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।