अशोक नगर: खाद लेने के लिए किसान दूसरे दिन भी डटे रहे, टोकन वालों को मिल रही है खाद
अशोकनगर जिले में खाद की उपलब्धता की मांग को लेकर किसान मंगलवार दूसरे दिन भी डटे रहे। डबल लॉक गोदाम के सामने से त्रिवेद मंदिर तक सड़क के एक हिस्से में किसानों की भीड़ जमा है। मंगलवार को सुबह 10 बजे से उन किसानों को खाद वितरित की जा रही है जिनके टोकन एक दिन पहले बुक हुए थे। कुछ किसान नए टोकन बुक कराने की भी मांग कर रहे हैं।