पीरो: चकिया पुल के समीप एक बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी
Piro, Bhojpur | May 9, 2026 सिकरहटा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। जहाँ चकिया पुल के समीप एक बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी हृदयानंद पासवान के पुत्र गोपाल पासवान के रूप में की गई है।