टीकमगढ़: मारपीट में घायल युवक को करना पड़ा रेफर, अस्पताल में स्टाफ व्यवस्था पर आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष संजू ने उठे सवाल
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में शुक्रवार रात रात्रिकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। मारपीट में घायल एक गंभीर मरीज को अस्पताल लाया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करना पड़ा। इस दौरान इमरजेंसी कक्ष में केवल एक डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद मिला, जो वार्ड, एमएलसी और रेफर मरीजों का उपचार एक साथ संभाल रहा था। स्थानीय लोगों ने कलेक्टर व सीएमएचओ से रात में कम से क