हुसैनगंज: हरिहास गांव के लोहार टोली में सीओ ने अतिक्रमण हटाया
हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के हरिहास गांव के लोहार टोली में शनिवार की संध्या 5 बजे तक हाईकोर्ट के आदेश पर सीओ दिव्य प्रकाश ने अतिक्रमण हटवाया है। सीओ दिव्य प्रकाश ने बताया कि हरिहास गांव निवासी बाबूलाल शर्मा,दिलीप शर्मा, अरविंद शर्मा एवं विद्या शर्मा द्वारा लगभग 30 फीट सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर लिया गया था। जिसको लेकर अतिक्रमण हटवाया गया है।