हुसैनगंज: गोसोपाली गांव में पशु बांझपन निवारण शिविर में 94 पशुओं का इलाज किया गया
हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के प्रतापुपुर पंचायत के गोसोपाली गांव में आत्मनिर्भर बिहार सात निश्चय-2 के अंतर्गत पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पशुपालन निदेशालय द्वारा सोमवार की संध्या 5 बजे पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन पशु कर्मियों के संयुक्त उपस्थिति में स्थानीय मुखिया मेहनाज़ परवीन ने फीता काटकर किया।