हुसैनगंज: टेढ़ीघाट बाजार में दलित युवक पर हमला, 3 नामजद और 10 अज्ञात पर मामला दर्ज
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मड़कन गांव निवासी सूरज कुमार राम ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर हथौड़ा बड़का टोला निवासी अभिषेक यादव, नीतीश यादव, प्रिंस यादव व 10 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में बताया है कि 5 जनवरी को मैं टेढ़ीघाट बाजार में गया हुआ था। उसी दौरान उक्त सभी लोग मुझे घेरकर जाती सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।