झालरापाटन: झालावाड़ की 8 पंचायत समितियों में 4 महिला प्रधान संभालेंगी कमान
झालावाड़ जिले की आठ पंचायत समितियों में पंचायत राज चुनाव के लिए आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। बुधवार दोपहर हुई आरक्षण लॉटरी में प्रधान और जिला परिषद सदस्य पदों का आरक्षण तय किया गया। इनमें से चार पंचायत समितियों में महिला प्रधान चुनी जा सकेंगी। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए लॉटरी प्रक्रिया अभी चल रही है।