फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन ने समाधान के निर्देश दिए
सर्वोदय इंटर कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिए समाधान के निर्देश_ फतेहपुर। किशनपुर कस्बे के सर्वोदय इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह अव्यवस्थाओं से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक, एसडीएम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।