गुना: एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने उमरी पुलिस चौकी का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच
Guna, Guna | Jan 30, 2024 गुना के म्याना थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी उमरी का एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया। एसपी के निरीक्षण में सुरक्षा संबंधी गंभीर लापरवाही पाए जाने पर उमरी पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान को तत्काल एसपी ने लाइन अटैच किया। मामले की जांच करने हेतु एसडीओपी गुना को निर्देश दिए।