गुना: गोमचीखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को लड्डू बांट रहे शिक्षक ने मारपीट के लगाए आरोप, म्याना थाने में मामला दर्ज
Guna, Guna | Jan 28, 2024 गुना के म्याना थाना क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोमचीखेड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चों को लड्डू बांटने के दौरान प्राथमिक शिक्षक राजकुमार श्रीवास्तव ने आरोप लगाया की एक शख्स ने गाली गलौज कर मारपीट की, शासकीय कार्य में बाधा डाली, शिक्षक की शिकायत पर 27 जनवरी को म्याना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है