पातेपुर: पातेपुर के विजयपुरा गांव में अधेड़ की पीट पीट कर हत्या मामले में पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी, महुआ SDPO ने की जांच।
पातेपुर के विजयपुरा गांव में बीते शनिवार की देर रात एक अधेड़ शंभू ठाकुर की पीटपीट कर हत्या मामले में मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।सोमवार की देर रात 9 बजे के करीब थानाध्यक्ष राम निवास कुमार ने बताया कि अधेड़ की हत्या मामले में FIR दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वरीय अधिकारी द्वारा भी स्थल निरीक्षण किया गया है।