पाटन: ग्राम बघोड़ा में अनूठी परंपरा: वैशाख के पहले मंगल को बुढ़वा मंगल, घर के बाहर बनता है खाना
ग्राम बघोड़ा में मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे से बुढ़वा मंगल मनाया गया लंबे समय से गांव में परंपरा चल रही है बुढ़वा मंगल के डर के कारण गांव के लोग साल में एक दिन घर के बाहर खाना बनाते हैं। खाने में अक्सर ग़क्कड़ भर्ता बनाने की परंपरा है माना जाता है कि सैकड़ो साल पहले गांव में कोई बीमारी फैली थी जिसके बाद बुढ़वा मंगल को मनाने की परंपरा चली आ रही है।