स्याना: थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर-सठला रजवाहे पर मिले शव की पहचान हुई, पैसे के लेनदेन को लेकर हुई हत्या
Siyana, Bulandshahr | Aug 2, 2026
थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर -सठला रजवाहे पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की बीबीनगर के मोहल्ला धारा सिंह की मढैया निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। रविवार को मृतक के परिजनों ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर प्रमोद की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में जुटी है।