राजपुर: राजपुर में खरवार प्रमाण पत्र नही बनने पर बवाल, युवाओं ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Rajpur, Buxar | Jun 25, 2026 राजपुर प्रखंड के खरवार जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से नाराज युवाओं और ग्रामीणों ने गुरुवार 12:30 बजे अपराह्न में को राजपुर प्रखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिले के अन्य प्रखंडों में प्रमाण पत्र सुचारू बन रहे हैं, पर राजपुर में प्रशासनिक उपेक्षा झेलनी पड़ रही है। पिछले कई सप्ताह से अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे है।