टंडवा: पांडे मोड़ के पास तेज रफ्तार से दो कारें टकराईं, लोग बाल-बाल बचे
Tandwa, Chatra | Jul 31, 2025 टंदवा रांची मुख्य सड़क पर स्थित पांडे मोड़ के समीप गुरुवार को शाम 5:30 बजे तेज रफ्तार दो कार आपस में टकरा गए इस घटना में दोनो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि कर में सवार लोग बाल बाल बच गए। बताया गया कि दोनों वाहन एक दूसरे के विपरीत दिशा से आ रहे थे। तभी कोल वाहन से चकमा खाकर दोनो वाहन आपस में टकरा गए।