बटियागढ़: चैनपुरा में अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार के बच्चे की मौत, एक घायल, बटियागढ़ पुलिस मौके पर
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के चेनपुरा गांव में अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी,घटना में बाइक सवार 8 वर्षीय दिनेश पिता राजू अहिरवार निवासी फुटेरा की घटनास्थल पर मौत हो गई,जबकि बाइक सवार विनोद अहिरवार घायल हुआ जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया वन्ही बाइक चालक राजू अहिरवार बाल बाल बचा,घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणो ने सड़क पर जाम भी लगा दिया