शिवपुरी नगर: 'साहब! पोहरी में ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखी, हमें ही जेल भेज दिया'.. न्याय के लिए पानी की टंकी पर चढ़े दो भाई
शिवपुरी शहर के मनियर बायपास पर मंगलवार सुबह पोहरी थाना क्षेत्र के दुल्हारा गांव निवासी दो चचेरे भाई अंकेश धाकड़ और सतेंद्र धाकड़ पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान और एसआई दिनेश कोठारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए।