कांके: ओरमांझी में टैंकर में आगजनी और गोलीबारी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Dec 13, 2024 रांची स्थित ओरमांझी में टैंकर में आगजनी और फायरिंग करने वाले 5 अपराधी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गिरफ्तार हुए। बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सलीम अंसारी उर्फ बादल, दीपक कुमार, सद्दाम हुसैन उर्फ छोटू, लालमुनी राम उर्फ मुनीलाल और बबलू खान को गिरफ्तार किया है।