कांके: रांची के अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, बायोमेट्रिक पंजी से कर्मियों के आगमन-प्रस्थान का समय देखा
Kanke, Ranchi | Dec 13, 2024 रांची स्थित अंचल कार्यालय का शुक्रवार शाम करीब चार बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने निरीक्षण कर बायोमेट्रिक पंजी से कर्मियों के आगमन प्रस्थान का समय देखा। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए लिपिक और राजस्व कर्मचारी को शो-कॉज़ किया ।