कांके: हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में, पार्टी महासचिव ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' की आलोचना की
Kanke, Ranchi | Dec 13, 2024 हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने वन नेशन वन इलेक्शन की कड़ी आलोचना की है। जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन का निर्णय भारत के संघीय ढांचे और संविधान की बुनियादी संरचना पर सीधा हमला है।