कांके: अरगोड़ा में आरजेडी प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन
Kanke, Ranchi | Dec 13, 2024 अरगोड़ा स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब चार बजे अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त विधायकों का स्वागत किया गया। इस मौके पर झारखंड आरजेडी प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि झारखंड में आरजेडी को इंडिया गठबंधन में छह सीटें मिली थीं जिसमें चार सीटों पर विजय पताका लहराया तथा दो सीट मामूली अंतर से खोना पड़ा।