बरगढ़: बड़गढ़ पीएचसी में दो चिकित्सक मिले अनुपस्थित, उपायुक्त ने वेतन कटौती व स्पष्टीकरण का दिया निर्देश
Bargarh, Garhwa | Jul 11, 2026 गढ़वा के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने शनिवार को दोपहर करीब 2बजे बड़गढ़ प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. कृष्ण कुमार सहित एक अन्य स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने उपस्थिति पंजी की जांच कर दोनों की अनुपस्थिति दर्ज करते हुए वेतन कटौती के लि