सदर: घमहापुर हत्याकांड के विरोध में सारनाथ में होगा प्रदर्शन, पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा और नौकरी की उठीं मांगें
वाराणसी के घमहापुर में 26 अप्रैल 2026 को मनीष सिंह की नृशंस हत्या के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा व अन्य संगठनों ने कड़ा रुख अपनाया है। घटना में 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ संगठनों ने पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपये मुआवजा और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।