शिवपुरी नगर: गुजरात बस हादसे में घायल गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के लोगों से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉल पर जाना हाल
गुजरात के सापुतारा घाट के पास हुए बस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए।घटना 2 फरवरी को हुई, जब गुना- शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे।हादसे की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को घायलों से वीडियो कॉल पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया