शिवपुरी नगर: मामोनीकलां में भंडारे का खाना खाने से कई लोग बीमार, हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल में भर्ती
मामोनीकलां गांव के रहने वाले शिशुपाल सिंह लोधी ने आज बुधवार की सुबह 10 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की भंडारे में खराब तेल का खाना खाने से करीब 600-700 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी।जिन्हें करैरा और आस पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जिनमे से 400- 500 लोगों को आराम ना मिलना पर उन्हें शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया