नगरी: आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 160 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी को भेजा गया जेल
Nagri, Dhamtari | May 26, 2026 अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने नगरी विकासखंड के ग्राम कांटाकुर्रीडीह में बड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 160 लीटर महुआ शराब जब्त की है। साथ ही लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।