शामली: शामली में पुलिस ने घर पर मारा छापा, भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद
Shamli, Shamli | Oct 20, 2026 शामली कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में स्थित मकान में पुलिस टीम द्वारा विशेष सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर अवैध रूप से भारी मात्रा में आतिशबाजी का भंडारण किया गया था, जोकि आबादी के हिसाब से नियमों के विरुद्ध है। पुलिस द्वारा मौके से एक आरोपी को भी हिरासत में लेने की जानकारी मिली है। मामले में पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।