नवाबगंज: मसौली थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला ने सास-देवर पर मारपीट और प्रताड़ना का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला ने अपनी सास और देवर पर मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता रंजना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खाना बनाते समय उसकी सास ने कथित तौर पर उसे रोका, गाली-गलौज की और मारपीट कर घर से निकाल दिया।