सतबरवा: सतबरवा में गहराया गैस संकट, शादी-ब्याह वाले घरों के लिए विशेष व्यवस्था की मांग
समाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता आशीष सिन्हा ने सोमवार शाम 6 बजे जारी प्रेस बयान में देश में उत्पन्न गैस संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की है। कहा कि ईरान-इजराइल युद्ध के कारण देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत हो गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस वितरकों की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।