कामडारा: गुमला: सुरक्षा जवान भर्ती शिविर की तिथियां जारी, 790 पदों के लिए विभिन्न प्रखंडों में लगेगा कैंप
Kamdara, Gumla | Apr 29, 2026 झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर गुमला द्वारा सुरक्षा जवानों की भर्ती को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। विभाग ने SIS INDIA LTD के सहयोग से जिले के विभिन्न प्रखंडों में सुरक्षा जवान पंजीयन एवं भर्ती शिविर आयोजित करने की तिथियां जारी कर दी हैं।