भोगांव: भोगांव क्षेत्र में शराबी पति ने पत्नी और भाभी को पीटकर किया लहूलुहान, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर
थाना क्षेत्र के ग्राम जमैयतगंज निवासी दीपक पुत्र सुघर सिंह शराब पीने का आदी है और आए दिन शराब पीकर घर मे मारपीट करता रहता है। बीती सांय लगभग आठ बजे दीपक शराब के नशे मे आकर पत्नी से पैसे मांगने लगा, मना करने पर पत्नी पूजा को लाठी डन्डो से मारपीट कर लहुलुहान कर दिया, बचाने आई देवरानी मधु पत्नी जीतू को भी लाठी डन्डो से मारपीट कर घायल कर दिया।