अटेर: पहली मूसलाधार बारिश के चलते बरुआ नगर में जलभराव की स्थिति हुई उत्पन्न,लोगों के घरों तक पहुंचा पानी,वीडियो हुआ वायरल
Ater, Bhind | Jul 5, 2026 भिंड। शहर मे मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश के चलते बरुआ नगर में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई, जिससे बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंचने लगा। अचानक हुए जलभराव से क्षेत्र के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।लोगों का कहना है कि यदि बारिश से पहले नालियों की सफाई हो जाती तो यह हालत उतपन्न नही होते