हत्या के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद
कौशांबी। मंझनपुर थाना पुलिस ने लालचंद्र सोनकर हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को वादिनी पार्वती पत्नी धर्मेंद्र कुमार सोनकर, निवासी ग्राम चक मजरा थाम्बा, थाना मंझनपुर ने तहरीर देकर बताया था कि उनके जेठ लालचंद्र पुत्र पथरू सोनकर नारा मोड़ (तीजा तिराहा) पर बाइक बनवाने गए थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर छोटू उर्फ वीरेंद्र कुमार एवं बितान उर्फ मनोज पुत्रगण गुलाब सोनकर, निवासी ग्राम नारा ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल लालचंद्र की 27 जुलाई को जिला अस्पताल मंझनपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर गठित टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपितों को कामासिन मं�