पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा 2.0 के तहत कार्रवाई कर 8 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
डीग पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा 2.0 के तहत पहाड़ी थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 8 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी तालीम पुत्र हुसैन मेव (निवासी सीकरी) को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यायालय द्वारा जारी वारंट में लंबे समय से फरार चल रहा था। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई। मंगलवार शाम 6 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।