तरबगंज: सुसेला में किराने की दुकान में हुई चोरी के मामले में आखिरकार मुकदमा हुआ दर्ज, ₹80000 का सामान व ₹20000 नकदी हुई थी चोरी
सुसेला में किराने की दुकान में 16 जनवरी की रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर 80000 रुपए का सामान व 20000 रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने इसकी सूचना डायल 112 को देकर थाने में तहरीर दी, जिसके बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। वहीं पीड़ित ने इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की थी। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि जनसुनवाई पर हुई शिकायत में पुलिस ने फर्जी रिपोर्ट लगा दी थी।