चंदिया: उपसंचालक कृषि ने समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं, किसानों से जाना हाल
Chandia, Umaria | May 15, 2026 उमरिया जिले में समर्थन मूल्य पर संचालित चना और मसूर खरीदी केंद्रों का उपसंचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि उपज मंडी चंदिया स्थित खरीदी केंद्र पहुंचकर तौल व्यवस्था, पेयजल, छाया, सफाई और उपज भंडारण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपसंचालक कृषि ने किसानों से बातचीत कर खरीदी प्रक्रिया और केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लिए