मंझनपुर: क्लीनिक का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, करारी पुलिस ने इनवर्टर, बैटरी व नकदी की की बरामदगी
करारी थाना पुलिस ने क्लीनिक में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का इनवर्टर, बैटरी और नकदी बरामद की गई है। वहीं वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है। अगियौना निवासी विनोद कुमार पुत्र अमृत लाल ने 23 जून 2026 को थाना करारी में तहरीर दी थी।