भभुआ: तेज आंधी और बारिश से भभुआ मोहनिया पथ में दर्जनों पेड़ गिरे, लोगों को आने-जाने में हुई परेशानी
Bhabua, Kaimur | Apr 30, 2026 तेज आंधी और ओला वृष्टि बारिश में भभुआ मोहनिया पथ में दर्जनों पेड़ टूट कर गिर गए। गुरुवार को 2 बजे राष्ट्रीय सनातन सेना बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि बीते बुधवार के रात्रि में हुए तेज हवा और ओला वृष्टि बारिश के चलते भभुआ मोहनिया पथ में दर्जनों पेड़ सड़क पर गिर गए हैं। जिसे देख सनातन सेना और राहगीरों की मदद से सड़क पर गिरा पेड़ को हटाया गया।