गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी का मोबाइल और लेडीज पर्स के साथ 3 को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी का मोबाइल फोन और लेडीज पर्स के साथ 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने शनिवार की दोपहर 3 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफार्म पर गश्ती के दौरान संदेह होने पर पूछताछ की गई।जिसमे खुद का नाम सिराजुल इस्लाम, रोमजन शेख और मिजनौर रहमान बताया है।