रामपुर: नगर की मुख्य सड़क के बीच डिवाइडर पर लगे विद्युत पोल कलर डिफेक्ट के कारण नगर पालिका अफसरों ने हटाए, जल्द लगेंगे नए पोल
Rampur, Rampur | Sep 28, 2025 नगर की मुख्य सड़क के बीच डिवाइडर पर लगे विद्युत पोल कलर डिफेक्ट की वजह से नगर पालिका के अफसरों ने डिवाइडर से हटाएं हैं। ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहन की मदद से संबंधित कंपनी को विद्युत पोल भेजे जाएंगे, कलर डिफेक्ट ठीक होने के बाद विद्युत पोल सड़क डिवाइडर में लगाए जाएंगे । यह तस्वीर रविवार की दोपहर 2:30 बजे की है जब नगर की मुख्य सड़क से विद्युत पोल हटाए गए हैं