ओबरा: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने मा० न्यायालय दुद्धी का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
जिलाधिकारी सोनभद्र बी0एन0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा मा० न्यायालय दुद्धी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों तथा समग्र सतर्कता का जायजा लिया गया।