बीरपुर: बीरपुर में अधिकारियों की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया अनुश्रवण
बीरपुर में मंगलवार को अधिकारियों की टीम द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का अनुश्रवण किया गया। बीडीओ अरुण कुमार निराला ने भवानंदपुर पंचायत के दो आंगनबाड़ी केंद्र का अनुश्रवण किया। वहीं सीओ भाई विरेन्द्र ने डीहपर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 17 व 18 का निरीक्षण किया।